बानू मुश्ताक ने आमंत्रण को लेकर हुए विवाद के बाद मैसुरु में दशहरा उत्सव का किया उद्घाटन
प्रसिद्ध मैसुरु (कर्नाटक) दशहरा उत्सव का सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता व कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक ने उद्घाटन किया। कर्नाटक सरकार द्वारा लेखिका बानू मुश्ताक को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने के बाद इस पर विवाद हुआ था। मामला याचिका के ज़रिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
read more at भाषा


