'बजरंगी भाईजान' में मौलवी से 'जय श्री राम' बुलवाने पर CBFC ने जताई थी आपत्ति: कबीर खान
फिल्ममेकर कबीर खान ने बताया है कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक सीन में मौलवी (ओम पुरी) से 'जय श्री राम' बुलवाने पर सीबीएफसी ने आपत्ति जताई थी। उसने इस सीन को हटाने को कहा था क्योंकि यह मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता था। बकौल कबीर, इसके विपरीत थिएटर में लोगों ने इस सीन को पसंद किया।
read more at हिन्दुस्तान


