भारत डायनेमिक्स के शेयरों को 'सेल' करने की सलाह, ब्रोकरेज ने ₹1,480 तय किया टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज़ ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की रेटिंग को 'एक्यूमुलेट' से घटाकर 'सेल' कर दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए ₹1,480-का टारगेट प्राइस तय किया है जो आज की क्लोज़िंग से करीब 25% कम है। कंपनी को कवर करने वालीं 10 ब्रोकरेज में से 4 ने इसे 'होल्ड' की रेटिंग दी है।
read more at हिन्दुस्तान


