'भोले बाबा' के कार्यक्रम में अपनी तस्वीर वायरल होने पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
हाथरस में जिन 'भोले बाबा' के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई है उनके कार्यक्रम में अपनी तस्वीर वायरल होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी कितना घटिया काम कर सकती है...बीजेपी किसी भी निचले स्तर तक जा सकती है।" उन्होंने सत्संग को लेकर प्रशासन के इंतज़ामों पर सवाल उठाए।
read more at X


