'मैं आईपीएस हूं, सैल्यूट क्यों नहीं किया?', फर्ज़ी अधिकारी ने UP पुलिस के सामने दिखाई हेकड़ी
लखनऊ (यूपी) में एक फर्ज़ी आईपीएस अधिकारी का वीडियो वायरल है जिसका बन-मक्खन के ₹40 न चुकाने को लेकर दुकानदार से झगड़ा हुआ था। जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उसने कहा, "मैं आईपीएस हूं...सैल्यूट क्यों नहीं किया? टोपी क्यों नहीं पहनी है?" हालांकि, आईडी कार्ड मांगे जाने पर वह नहीं दिखा सका जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
read more at हिन्दुस्तान


