'मां गंगा ने मुझे आगोश में लिया' स्पैनिश महिला ने शेयर किया वाराणसी भ्रमण का अनुभव
स्पैनिश कंटेंट क्रिएटर एंड्रिया पैस्पर ने वाराणसी भ्रमण का वीडियो शेयर कर इसे 'आध्यात्मिक' बताया है। उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया, डुबकी लगाई, फूल-दीए अर्पित किए और पूजा-पाठ किया। उन्होंने कहा, "वह गंगा मां हैं...ये ऐसी ऊर्जा है जिसे किताबें नहीं समझा सकतीं...मैं गंगा में बैठकर रोई...लगा सबकुछ सौंप रही हूं...मां गंगा मुझे आगोश में ले रही हैं।"
read more at इंडिया टीवी


