'मैं राजपूत ज़मींदार परिवार से हूं', कंगना ने तापसी पर कसा तंज़, 'किराये के घर' का उड़ाया मज़ाक
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू संग जारी ज़ुबानी जंग के बीच कंगना रनौत ने कहा है, "मैं एक प्रतिष्ठित राजपूत ज़मींदार परिवार से ताल्लुक रखती हूं...मेरे परिवार को बीच में लाने की क्या ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "कई ऐसे लोग जो शहरों के बाहरी इलाकों में छोटे किराए के घरों में पले-बढ़े हैं, अक्सर मेरी परवरिश और माता-पिता पर सवाल उठाते हैं।"
read more at News18 हिंदी


