'मंगल लक्ष्मी' सीरियल के सेट पर हुआ हादसा, करंट लगने से घायल हुआ क्रू मेंबर
सीरियल 'अनुपमा' के बाद ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह के सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। सेट पर शूटिंग के दौरान इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करने वाले एक क्रू-मेंबर को करंट लगा जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है और फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।
read more at इंडिया टीवी


