Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मंत्री जी, प्रश्नकाल में शेरो शायरी नहीं होती': मनोहर लाल खट्टर को टोकते हुए लोकसभा स्पीकर

short by अपर्णा / on Thursday, 3 April 2025
लोकसभा में गुरुवार को ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते समय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शायरी पढ़ी। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खट्टर को टोकते हुए कहा, "मंत्री जी, प्रश्नकाल में शेरो शायरी नहीं होती।" दरअसल, खट्टर कांग्रेस सांसद हरीश मीणा के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।