Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मंत्रीजी आपकी तो शादी हो जाएगी, हम कुंवारे ही मर जाएंगे', मंत्री के आवास पर हुआ प्रदर्शन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 19 September, 2026
यूपी में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने अलीगढ़ पहुंचकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। उनके पोस्टर पर 'मंत्रीजी आप तो शादीशुदा हो जाएंगे, बेरोज़गार क्या कुंवारे मर जाएंगे?' लिखा था। अभ्यर्थियों के मुताबिक, ओबीसी श्रेणी के लिए पासिंग मार्क्स में 5% की छूट की सिफारिश लागू नहीं की गई है।