'मुपापा' में आयुष्मान संग नज़र आएंगी श्रेया चौधरी
बाॅलीवुड हंगामा के मुताबिक, यशराज फिल्म्स (YRF) और पोशम पा पिक्चर्स की थ्रिलर फिल्म 'मुपापा' में आयुष्मान खुराना की जोड़ीदार के रूप में श्रेया चौधरी को चुना गया है। श्रेया को 'बंदिश बैंडिट्स' और 'द मेहता बॉयज़' जैसे OTT शो में देखा जा चुका है। गौरतलब है कि यह फिल्म 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
read more at Newsbytesapp


