नागपुर (महाराष्ट्र) में अदिति चौखांडे नामक एक 17-वर्षीय महिला क्रिकेटर ने खुदकुशी कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, सुर्वे क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही अदिति का हाल ही में विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन के लिए चयन नहीं हुआ था जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थीं। अपने सुसाइड नोट में अदिति ने लिखा है, "मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ।"