भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ते रिश्तों को लेकर पाकिस्तान ने अफगान मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत और हमारा डीएनए एक है'। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, "ईमान वालों को छोड़कर काफिरों को दोस्त न बनाओ...अगर तुम काफिरों से दोस्ती करोगे तो...तुम हमारे जैसे नहीं हो।"