'मनाली घूमने मत आना, पाकिस्तान से भी बुरा है'; हिमाचल में मारपीट के बाद हरियाणा का पर्यटक
मनाली (हिमाचल प्रदेश) में छुट्टियां मनाने आए हरियाणा के एक परिवार के साथ कथित तौर पर स्कूटर हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने गाली गलौच व मारपीट की है। वीडियो में पर्यटक कहता सुनाई दिया, "मत आना मनाली घूमने, कोई प्रोटेक्शन नहीं है यह पाकिस्तान से भी बुरा है।" मामले में केस दर्ज हुआ है।
read more at News18 हिंदी


