'महाकाल' लिखा निक्कर पहनकर उज्जैन महाकाल मंदिर में पहुंचे शख्स को सुरक्षा गार्ड ने रोका
उज्जैन (एमपी) के महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को 'महाकाल' लिखा निक्कर पहनकर पहुंचे एक श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक लिया। सामने आए एक वीडियो में सुरक्षाकर्मी शख्स का निक्कर उतरवाते दिखे जिसके बाद शख्स को मंदिर में प्रवेश करने दिया गया। पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर आने पर रोक लगनी चाहिए।
read more at हिन्दुस्तान


