'महाराजा' लुक में तलवार के साथ दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला में किया अपना डेब्यू
पंजाबी सिंगर व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने इस बार मेट गाला-2025 में डेब्यू किया है। इवेंट में दिलजीत 'महाराजा' लुक में तलवार के साथ नज़र आए जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दिलजीत के आउटफिट को फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग ने डिज़ाइन किया है जिसके केप पर 'गुरुमुखी मूल मंत्र' लिखा हुआ है।
read more at Times Now नवभारत


