ऐक्टर रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने विद्युतजिह्वा का किरदार निभाया है। विद्युतजिह्वा, रावण की बहन शूर्पणखा का पति था और राक्षस कुल से था। कुछ ग्रंथों के अनुसार, रावण इस विवाह के खिलाफ था जिसके चलते दोनों के बीच युद्ध हुआ था जिसमें रावण ने विद्युतजिह्वा का वध कर दिया।