'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाना मेरे लिए एक सपना: रणबीर कपूर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर कहा है कि वह इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक सपना है...यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सबकुछ है...यह फिल्म सिखाती है कि भारतीय संस्कृति क्या है, पारिवारिक संबंध और पति-पत्नी के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए।"


