'रामचरितमानस' की चौपाइयों से सजा दिखा अनंत-राधिका के रिसेप्शन का वेन्यू
मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रविवार को अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट का वेडिंग रिसेप्शन 'मंगल उत्सव' नाम से आयोजित किया गया। इस दौरान वेन्यू को 'रामचरितमानस' की चौपाइयों से सजाया गया था जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। रिसेप्शन में गोविंदा, जैकी श्रॉफ, रकुलप्रीत सिंह, जैकी भगनानी, बिपाशा बसु और बॉबी देओल समेत कई कलाकार पहुंचे थे।
read more at इंडिया टीवी


