'लाओ हिसाब करो, ₹4000 दो', पासपोर्ट सत्यापन की घूस मांगने वाला पुलिसकर्मी दुम दबाकर भागा
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एक युवक से रिश्वत मांगते पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो गाज़ियाबाद (यूपी) का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी ने कहा, "लाओ हिसाब करो, ₹2000-4000 दो।" हालांकि, युवक ने जब विरोध किया तो पुलिसकर्मी भाग निकला। पुलिस ने कहा, "वीडियो काफी पुराना है, जांच जारी है।"
read more at X (formerly Twitter)


