'लापता लेडीज़' की शूटिंग के दौरान 160 पान खाए थे: रवि किशन
अभिनेता रवि किशन ने बताया है कि 'लापता लेडीज़' की शूटिंग के दौरान उन्होंने 160 पान खाए थे। 'क्या वास्तव में इसकी गिनती की' सवाल पर वह बोले, "बिल्कुल, मुझे करनी पड़ी...आखिरकार यह मेरी पहली 'पान-इंडिया' फिल्म थी।" रवि ने कहा, "किरण जी (निर्देशक) चाहती थीं मेरा किरदार कुछ-न-कुछ खाता रहे...उन्होंने समोसा सुझाया- मैंने कहा कि पान क्यों नहीं?"
read more at Bollywood Hungama


