'लड़कियां गलत शब्द कहती हैं'...छात्राओं से परेशान लड़कों ने यूपी में प्रिंसिपल को लिखा पत्र
औरैया (यूपी) में नवोदय विद्यालय के 7वीं कक्षा के छात्रों ने प्रिंसिपल को पत्र लिखकर कहा है कि कक्षा की लड़कियां उनका मज़ाक बनाती हैं और उनके नाम बिगाड़ती हैं। वायरल पत्र में छात्रों ने लिखा है, "लड़कियां हमें 'लल्ला, पागल, औकात में रहो' जैसे शब्द कहती हैं।" उन्होंने कहा, "लड़कियां कक्षा में शोर मचाती हैं और डायलॉगबाज़ी करती हैं।"
read more at News18 हिंदी


