'वहां देख मेरा डुप्लिकेट बैठा है...' नन्हे हमशक्ल को देखकर ऐसा था विराट कोहली का रिएक्शन
भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली से मिले उनके नन्हे हमशक्ल गर्वित उत्तम ने उन्हे देखकर विराट का रिएक्शन बताया है। गर्वित ने कहा, "मुझे देखकर विराट ने रोहित शर्मा को कहा- 'वहां देख मेरा डुप्लिकेट बैठा है'...इसके बाद रोहित मुस्कुराने लगे...मुझे 'छोटा चीकू' बोल रहे थे।" गौरतलब है, विराट और गर्वित की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
read more at TV9 भारतवर्ष


