'वह यादव नहीं, खान है', साधु के वेश धरे पप्पू यादव पर फूटा संतों का गुस्सा, बोले- धैर्य की सीमा होती है
short by
शुभम श्रीवास्तव /
05:22 pm on
Friday, 31 July, 2026 अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के विरोध में संसद परिसर में साधु का वेश धर प्रदर्शन करने वाले निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर संत समाज भड़क गया है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इसे सनातन का अपमान बताकर कहा, "धैर्य की सीमा होती है।" वहीं, महंत सीताराम दास बोले, "वह यादव नहीं...खान है।"