श्रावस्ती में पुलिस ने मुठभेड़ में ₹50 हज़ार के इनामी बदमाश सोनू को गिरफ्तार किया
श्रावस्ती (यूपी) में पुलिस ने नेपाल भागने की कोशिश कर रहे ₹50,000 के इनामी बदमाश सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू पर गोंडा में 8, बहराइच में 5, बलरामपुर में 4 और श्रावस्ती में 5 मामले दर्ज हैं।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


