Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शाहरुख खान ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है

short by शिखा तोमर / on Wednesday, 17 September 2025
अभिनेता शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर प्रेरणादायक है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है।" उन्होंने कहा, "75 साल की उम्र में भी आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है।"