'सांप पालोगे तो डसेगा ही', पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने आतंकवाद पर अपने ही देश को घेरा
अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने ग्लोबल टेररिज़्म इंडेक्स-2026 में पाकिस्तान को आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित देश बताए जाने के बाद अपने ही देश की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "घर के पीछे सांप पालोगे तो एक दिन घर के लोग भी डसे जाएंगे...पाकिस्तान ने 50 साल पहले चरमपंथी जिहादियों को हथियार देना शुरू किया था।"
read more at हिन्दुस्तान


