'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में किसी पुतले की तरह लगी थीं आलिया: महेश भट्ट
फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कहा है कि उन्हें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में अपनी बेटी व अभिनेत्री आलिया भट्ट किसी पुतले (मैनेक्विन) की तरह लगी थीं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया की ऐक्टिंग देखकर हैरान था। समझ नहीं पा रहा था...नॉर्मल लाइफ जीने वाली जुहू की लड़की ने खुद को आदिवासी के रूप में कैसे ढाल लिया।"


