Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'स्तन पकड़ना रेप का प्रयास नहीं' वाले HC के फैसले पर केंद्रीय मंत्री ने की SC से दखल की मांग

short by श्वेता यादव / on Friday, 21 March 2025
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राममनोहर नारायण मिश्र के 'स्तन पकड़ना व पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं है' वाले बयान पर कहा है, "मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट को इस पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। समाज के अंदर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।"