देहरादून (उत्तराखंड) में शादी के 8 महीने बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में महिला ने मानसिक प्रताड़ना का ज़िक्र किया। महिला ने कहा, "सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, 6 महीने से सह रही हूं अब और सहा नहीं जाता।" मामले में महिला के पति, सास-ननद पर केस दर्ज हुआ है।