'सरकारी चाय' को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मंत्रालयों से 'यूल टी' परोसने को कहा: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी उद्योग मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों से 'सरकारी चाय' को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कंपनी 'एंड्रयू यूल ऐंड कंपनी' की चाय, 'यूल टी' परोसने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा कि वे बैठकों, कैंटीन, कॉन्फ्रेंस, कार्यक्रमों और विभागीय आयोजनों में यही चाय परोसें। गौरतलब है, कंपनी पहले से संसद में अपनी चाय सप्लाई करती है।
read more at Moneycontrol


