Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'हिंदुस्तान बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा' कहने वाले इलाहाबाद HC के जज एसके यादव कौन हैं?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 9 December, 2024
'हिंदुस्तान बहुसंख्यकों की इच्छा के हिसाब से चलेगा' बयान देने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव को न्यायपालिका के क्षेत्र में 34 साल का अनुभव है। 60 वर्षीय एसके यादव 1988 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रैजुएट हुए और वह 1990 में वकील बने थे। वह दिसंबर 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर न्यायाधीश बने थे।