'हेलमेट न पहनने' पर कार मालिक पर जुर्माना, यूपी में अजीब चालान; जानें पुलिस ने क्या कहा
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक कार मालिक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 'हेलमेट न पहनने' के लिए ₹1,000 का जुर्माना लगाया गया है। बकौल अधिकारी, यातायात उप-निरीक्षक ने 'नो-पार्किंग' में खड़ी कार की तस्वीर खींची थी लेकिन अनजाने में वह तस्वीर दोपहिया वाहन के चालान पर लग गई। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने कहा, "यह केवल एक मानवीय भूल है।"
read more at इंडिया टीवी


