Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'हम डूब रहे हैं...बचाओ', क्रूज़ हादसे में मरने वाली महिला ने बहन को आखिरी कॉल में क्या कहा था?

short by शुभम श्रीवास्तव / on Saturday, 2 May, 2026
बरगी बांध (एमपी) क्रूज़ हादसे में जान गंवाने वाली दिल्ली निवासी महिला ने डूबने से पहले बहन को आखिरी कॉल किया था। मृतका की बहन के मुताबिक, वह चीखते हुए बोली, "हम डूब रहे हैं...बचाओ…हमारे लिए प्रार्थना करो" और फिर संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि घटना से पहले वीडियो कॉल पर सभी लोग बिना लाइफ जैकेट के दिखे थे।