बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4 स्टार होटल के फूड लाइसेंस का निलंबन रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि 95% मानकों का पालन करने वाली इकाई में केवल दो कीड़े मिलने के आधार पर लाइसेंस निलंबित करना उचित नहीं है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र गुगे ने सुनवाई के दौरान कहा, "हम भारत में हैं, हमें वास्तविकता को अपनाना होगा।"