Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'हमारा इलाका खाली करो', पीएम मोदी की टिप्पणी को 'भ्रामक' बताने वाले पाक को भारत का जवाब

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 18 March 2025
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों को 'भ्रामक और एकतरफा' कहे जाने को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ही इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का सबसे बड़ा रोड़ा है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि उसे अपने अवैध कब्ज़े से भारत की ज़मीन खाली करनी चाहिए।