'हम सब हंस रहे थे, पता नहीं कैसे...'; गोंडा में हुए हादसे में जीवित बची लड़की ने सुनाई आपबीती
गोंडा (यूपी) में रविवार को हुए हादसे में जीवित बची लड़की ने रोते हुए घटना के बारे में बताते हुए कहा, "हम लोग बैठे हुए हंस रहे थे, पता नहीं अचानक से कैसे गाड़ी नहर में चली गई।" गौरतलब है, 15 लोगों को मंदिर ले जाते वक्त बोलेरो नहर में गिर गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
read more at News24 न्यूज़


