Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1-1 किलो के सोने के गहने पहनकर मेले में आईं राजस्थान की महिलाएं, तस्वीरें हुईं वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 2 September, 2025
जोधपुर (राजस्थान) के खेजड़ली गांव में आयोजित खेजड़ली शहीद मेले की तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसमें महिलाएं सोने के भारी-भरकम आभूषण पहने दिख रही हैं। कई महिलाओं ने एक किलोग्राम से ज़्यादा के सोने के आभूषण पहने हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिश्नोई समाज की महिलाओं के लिए ये केवल आभूषण नहीं बल्कि परंपरा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक हैं।