1-19 दिसंबर तक होगा संसद का शीतकालीन सत्र, किरण रिजिजू ने दी जानकारी
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जानकारी दी है कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा। बकौल रिजिजू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस सत्र को मंज़ूरी दे दी है। उन्होंने कहा, "एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।"
read more at हिन्दुस्तान


