1.50 लाख फॉलोअर्स वाली उत्तराखंड की इस इन्फ्लुएंसर को पंचायत चुनाव में मिले सिर्फ 55 वोट
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कनालीछीना ब्लॉक की डूंगरी ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीप्ति बिष्ट को केवल 55 वोट मिले हैं। दीप्ति के यूट्यूब पर 1.5 लाख सब्सक्राइबर और फेसबुक पर 1.2 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, 1.27 लाख फॉलोअर्स वाली दीपा नेगी भी रुद्रप्रयाग के घिमतोली से प्रधान पद का चुनाव हार गईं।
read more at इंडिया टीवी


