Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 अक्टूबर से देश में लागू होंगे कौनसे प्रमुख बदलाव?

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 25 September, 2026
1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। 1 अक्टूबर से NRI से अचल संपत्ति खरीदने पर किसी भारतीय निवासी और हिंदू अविभाजित परिवार को अलग से TAN लेने की ज़रूरत नहीं होगी। 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट UPI लेनदेन पर 0.4% MDR (अधिकतम ₹300/ट्रांजैक्शन) लागू होगा।