Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 जुलाई 2026 से बढ़ा महंगाई भत्ता, जानें किन कर्मचारियों के लिए है खुशखबरी

short by Tanya Jha / on Saturday, 25 July, 2026
भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक उद्यम विभाग ने 1 जुलाई से लागू होने वाली इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) की नई दरों का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया। सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज़ेज़ के अधिकारियों और नॉन-यूनियनाइज़्ड सुपरवाइज़र्स को इसका लाभ मिलेगा। 2017 पे-स्केल के तहत आने वाले कर्मचारियों का IDA बढ़कर 55.7% हो गया।