1 दिसंबर से SMS भेज मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील करेगी बिहार सरकार
बिहार सरकार 1 दिसंबर से संपन्न बिजली उपभोक्ताओं को SMS के जरिए पोर्टल लिंक भेजकर स्वेच्छा से 125 यूनिट मुफ्त बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेगी। बिजली सब्सिडी पर सालाना ₹23 हजार करोड़ खर्च होने से बजट पर दबाव बढ़ा है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि आयकर भरने वाले स्वेच्छा से मुफ्त बिजली लेना बंद कर दें।
read more at Livehindustan


