1 सेंटीमीटर के अंतर से डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने से चूके नीरज चोपड़ा
2 बार के ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ब्रसेल्स (बेल्जियम) में डायमंड लीग 2024 के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने 87.86 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और वह 1 सेंटीमीटर के अंतर से डायमंड ट्रॉफी जीतने से चूक गए। ग्रेनाडा के ऐंडरसन पीटर्स 87.87 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे।
read more at हिन्दुस्तान


