10वें अंतरिक्ष दिवस के मौके पर चीन गुरुवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर शेनझोउ-20 अंतरिक्ष मिशन के तहत 3 अंतरिक्षयात्रियों को भेजेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों अंतरिक्षयात्री पिछले 6 महीने से अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात अपने सहयोगियों की जगह लेंगे। गौरतलब है कि चीन वर्तमान में एकमात्र ऐसा देश है जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन है।