Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 घंटे की नींद के बावजूद थकी-थकी रहती थी महिला, जांच रिपोर्ट में निकला कैंसर

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 10 January 2026
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) की 24-वर्षीय फिज़ियोथेरेपिस्ट सेलेना फावारो रात में 10-10 घंटे सोने के बावजूद थकी-थकी रहती थीं। बाल झड़ रहे थे, पैरों पर बिना किसी चोट के नीले निशान पड़ रहे थे और कुछ समय बाद उन्हें गर्दन पर गांठ महसूस हुई। जांच कराने पर पता चला कि उन्हें पैपिलरी थायरॉइड कार्सिनोमा (थायरॉइड कैंसर) है जिसके बाद सर्जरी करानी पड़ी।