10 दिनों में $1,000 कमाने वाली बुरी तरह फ्लॉप हुई चीनी फिल्म, अब ट्रोलिंग के बाद हुई हिट
10-दिनों में सिर्फ $1,000 कमाकर बुरी तरह से फ्लॉप होने वाली चीन की एनिमेटेड फिल्म 'नियू लाई' 'बेहद खराब' एनीमेशन को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद ब्लॉकबस्टर बन गई है। खराब एनिमेशन और अजीब कहानी के लिए ट्रोलिंग के बाद लोगों में इसे देखने की उत्सुकता जागी। इसके बाद के दिनों में इसकी कमाई 1,00,000-युआन ($15,000) से ज़्यादा हो गई।
read more at Hindustan Times


