Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 मिनट तक बिना पायलट उड़ता रहा जर्मनी से स्पेन जा रहा प्लेन, अंदर बैठे थे 199 यात्री

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 18 May, 2025
लुफ्थांसा एयरलाइन ने कहा है कि पिछले साल फरवरी में फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से सेविले (स्पेन) जा रही उसकी एक फ्लाइट में को-पायलट के बेहोश हो जाने के बाद विमान 10 मिनट तक ऑटोपायलट मोड पर उड़ता रहा। बकौल एयरलाइन, मुख्य पायलट उस वक्त वॉशरूम गए हुए थे। एयरबस ए321 विमान में 199 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे।