Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 वर्षों में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हुए विराट कोहली

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 6 November, 2024
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 10 वर्षों में पहली बार आईसीसी के टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। कोहली 8 स्थान गिरकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूज़ीलैंड के साथ हाल में हुई 3-मैचों की सीरीज़ में कोहली ने एक ही अर्धशतक लगाया था और उन्होंने पिछली 10 पारियों में 192 रन बनाए हैं।