10 वर्ष पहले आज ही के दिन रोहित शर्मा ने खेली थी वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 10-वर्ष पहले आज ही के दिन वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264) खेली थी। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ इस पारी में 173 गेंदों का सामना किया था और 33 चौके व 9 छक्के जड़े थे। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 404-रन बनाए थे।
read more at ABP न्यूज़


